डब्ल्यूएचओ, यूनेस्को और यूएनडीपी के सहयोग से निर्मित यह पाठ्यक्रम पत्रकारों को महामारी पर उनकी कवरेज को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह पाठ्यक्रम फ्रेंच, स्पेनिश और पुर्तगाली में भी उपलब्ध है। इस स्वतः निर्देशित होने वाले पाठ्यक्रम की विषय-वस्तु को नाइट सेंटर फॉर जर्नलिज्म इन अमेरिका के व्यापक खुले ऑॅनलाइन पाठ्यक्रम (एमओओसी) से लिया गया है, जिसका शीर्षक है ‘महामारी में पत्रकारिताः कोविड-19 को वर्तमान और भविष्य में कवर करना’। चार सप्ताह का यह पाठ्यक्रम 4 मई से 31 मई, 2020 तक आयोजित किया गया था। अब हम इस पाठ्यक्रम की विषय-वस्तु को उन छात्रों जिन्होंने इस पाठ्यक्रम में भाग लिया था और हर उस व्यक्ति को निःशुल्क उपलब्ध करा रहे हैं, जो महामारी पर अपनी कवरेज और समझ को बेहतर बनाना चाहते हैं और नई जानकारी और संसाधनों हासिल करने में दिलचस्पी रखते हैं।
यह पाठ्यक्रम मेरीन मैकेना द्वारा सिखाया गया था। उन्होंने पाठ्यक्रम के लिए सामग्री बनाई और इसे पेश भी किया, जिसमें वीडियो कक्षाएं, पठन-सामग्री, अभ्यास आदि शामिल हैं। यह पाठ्यक्रम अंग्रेजी, फ्रेंच, स्पेनिश, पुर्तगाली, अरबी, रूसी और चीनी (बहुत जल्द) में भी उपलब्ध है।
पाठ्यक्रम सामग्री पांच मॉड्यूल में विभाजित हैं:
इस सामग्री के पृष्ठों की समीक्षा करते हुए हम आपसे वीडियो देखने, पठन-सामग्री का मूल्यांकन करने और यदि समय हो तो अभ्यास को पूरा करने का आग्रह करते हैं। पाठ्यक्रम की सामग्री एक-दूसरे से जुड़ी है, लेकिन वीडियो और पठन-सामग्री भी पृथक सामग्री उपलब्ध करती है जिसे आप अपने खाली समय में देख सकते हैं।
हमें उम्मीद है कि आपको यह सामग्री रुचिकर लगेगी। यदि आप कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं तो कृपया हमसे journalismcourses@austin.utexas.edu पर संपर्क करें।
मेरीन मैकेना एक स्वतंत्र पत्रकार हैं, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य, वैश्विक स्वास्थ्य और खाद्य नीति में विशेषज्ञ हैं, और सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ ह्यूमन हेल्थ एट एमोरी यूनिवर्सिटी में सीनियर फेलो हैं, जहां वह स्वास्थ्य और विज्ञान लेखन कार्य और आख्यान पढ़ाती हैं। वे 2017 की सर्वश्रेष्ठ पुस्तक बिग चिकनः द इनक्रेडिबल स्टोरी ऑफ हाउ एंटीबायोटिक्स क्रिएटेड मॉडर्न एग्रीकल्चर एंड चेंजड द वे वल्र्ड ईट्स, जिसे 2018 साइंस इन सोसाइटी अवार्ड मिला और इसे अमेजॅन, स्मिथसोनियन, साइंस न्यूज, वॉयर्ड, सिविल ईट्स द्वारा 2017 की सर्वश्रेष्ठ पुस्तक से नवाज़ा गया और अन्य प्रकाशनों (और इसे उत्तरी अमेरिका के बाहर प्लक्ड शीर्षक के तहत प्रकाशित किया गया है) में पुरस्कार विजेता पुस्तकें सुपरबग और बीटिंग बैक द डेविल शामिल हैं। उन्होंने 2019 के वृत्तचित्रा रेसिस्टेंस फाइटर्स में काम किया है, जिसने वैंकूवर और पेरिस फिल्म उत्सव में शीर्ष पुरस्कार जीता था, और 2014 के अमेरिकी वृत्तचित्र रेसिस्टेंस, और उसके 2015 की टीईडी टॉक, ‘जब एंटीबायोटिक्स असर नहीं करतीं तो हम क्या करते हैं?’ को 1.8 मिलियन बार देखा गया है और इसका अनुवाद 34 भाषाओं में किया गया है। उन्होंने वॉयर्ड में योगदान दिया है और अन्य प्रकाशनों के अलावा वे न्यूयॉर्क टाइम्स पत्रिका, द न्यू रिपब्लिक, नेशनल जियोग्राफिक, मदर जोन्स, न्यूजवीक, एनपीआर, स्मिथसोनियन, साइंटिफिक अमेरिकन, स्लेट, द अटलांटिक, नेचर और द गार्जियन के लिए लिखती है। उन्हें पत्रिका लेखन के लिए 2019 एएएएस-कावली गोल्ड अवार्ड, बायोमेडिकल कम्युनिकेशन में उत्कृष्टता के लिए 2019 जॉन पी. मैकगवर्न पुरस्कार, एंटीबायोटिक दवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए एलायंस से 2014 लीडरशिप अवार्ड, और जीवन विज्ञान के जन संचार में उत्कृष्टता के लिए 2013 बायरन एच. वाक्समैन अवार्ड प्रदान किया गया है। वे 2018 में येल में पत्रकारिता में एक पाइंटर फैलो और 2013-14 में एमआईटी में नाइट साइंस जर्नलिज्म फेलो थीं। वह अटलांटा में रहती हैं।
परिचय
सामग्री
1. 1918 का भयंकर फ्रलू अमेरिका में कैसे फैला। जॉन बैरी का लेख (अमेरिका स्मिथसोनियन मैगजीन)
2. महामारी के लिए तैयारी, डब्ल्यू. वायट गिब्स और क्रिस्टीन सोरेस का लेख (साइंटिफिक अमेरिकन)
3. कोरोनोवायरस किस तरह हमारे जीवन को हमेशा के लिए बदल देगा (वाशिंगटन पोस्ट)
इस मॉड्यूल में आप सीखेंगेः
20वीं शताब्दी में महामारी और आपदाओं का पिछला इतिहास, यह जानेंगे कि दुनिया ने इन्फ्रलूएंजा, चेचक, पोलियो और एचआईवी का सामना कैसे दिया, और यह पूछेंगे कि क्या सरकारों ने भविष्य में आने वाली महामारियों का सामना करने के लिए बनाई गई योजनाओं को लागू किया और चूक कहां हुई।
वीडियो कक्षाएं
1. हम यहां कैसे पहुंचे?
2. साक्षात्कार - माइकल ओल्स्टरहोम
3. साक्षात्कार - सोनिया शाह
पाठ्य सामग्री
1. अगली महामारी के लिए तैयार नहीं है दुनिया ब्रायन वाल्श का लेख (टाइम पत्रिका, 4 मई 2017)
2. दवा की लंबी, कमजोर आपूर्ति श्रृंखला मेरीन मैकेना का लेख (वॉयर्ड, 5 मार्च 2018)
3. डब्ल्यूएचओ बनाम कोरोनावायरसः यह महामारी को क्यों नहीं निपट सकता स्टीफन बुरानी का लेख (द गार्जियन, 10 मार्च 2020)
वैकल्पिक स्रोत
1. डब्ल्यूएचओ के महामारी योजना दिशानिर्देश (डब्ल्यूएचओ)
2. वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा सूचकांक (जीएचएस सूचकांक)
3. द क्लेडएक्स एक्सरसाईज (लेड एक्स)
इस मॉड्यूल में आप सीखेंगेः
2020 महामारी के पहले चार महीनों में इसके पैर पसारने की जांच, स्वास्थ्य देखभाल के संकट से निपटना, अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला तथा इस बात पर विशेष ध्यान देने के साथ सामाजिक दूरी और मॉस्क पहनने पर बहस कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग संसाधन रखने वाली सरकारों ने इसका सामना कैसे किया है। इसमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करने तथा महामारी के बारे में गलत सूचना और दुष्प्रचार का पता लगाने के महत्व के बारे में भी बताया जाएगा।
वीडियो कक्षाएं
1. वर्तमान महामारी
2. सिल्वी ब्रायंड के साथ साक्षात्कार
3. काई कूपिश्मिडेट के साथ साक्षात्कार
4. क्रिस्टीना तर्डागुइला के साथ साक्षात्कार
पाठ्य सामग्री
1. कैसे महामारी ने इस वायरस विज्ञानी को एक अकल्पनीय पंथ बना दिया काई कूपिस्चमिड्ट का लेख (साइंस, 28 अप्रैल 2020)
2. इक्वाडोर के गुआयाकिल के लिए, मृत्यु और निराशा के ज्वार लिज जोसेफसेन हरमन का लेख (यूएनडार्क, 22 अप्रैल 2020)
3. पत्रकार कैसे महामारी कवरेज में अविश्वास से निपट सकते हैं और ‘ग्राफ को नीचे ला सकते हैं’ मेलिस्सा बेली का लेख (नीमन रिपोट्र्स)
वैकल्पिक स्रोत
1. पत्रकारिता, प्रेस स्वतंत्रता और कोविड-19 (यूनेस्को)
2. सत्यापन हैंडबुक (DataJournalism.com)
3. प्लेग वाले सालः दक्षिणपंथी राष्ट्रवाद का उदय किस तरह दुनिया के स्वास्थ्य को खतरे में डाल रहा है मेरीन मैकेना का लेख (द न्यू रिपब्लिक, 1 अप्रैल 2019)
4. तो क्या हुआ? ब्राजील की बढ़ती कोरोनोवायरस मृत्यु पर बोल्सोनारो की बेपरवाही टॉम फिलिप्स का लेख (द गार्डियन, 29 अप्रैल 2020)
इस मॉड्यूल में आप सीखेंगेः
कोविड-19 के उपचार या दावों की होड़ की जांच, जिसमें अब बाजार में दवाओं के साथ-साथ परीक्षण कराने वाले भी शामिल हैं, और वे टीका प्राप्त करने की समय-सीमा और प्रतिरक्षा को साबित करने के उद्देश्य से एंटीबॉडी के परीक्षण के बारे में बताएंगे। इसमें कुछ प्रस्तावित उपचारों के व्यापक प्रचार और मीडिया के पक्षपात की भूमिका से भी पर्दा उठाया जाएगा।
वीडियो कक्षाएं
1. उपचार और टीकों की खोज
2. जूली गेरबेर्डिंग के साथ साक्षात्कार
वीडियो देखें प्रतिलेख
3. मेगन मोल्तेनी के साथ साक्षात्कार
4. गैरी श्विट्जर के साथ साक्षात्कार
पाठ्य सामग्री
1. कोरोनोवायरस वैक्सीन के बारे में वह सब कुछ जो आप जानना चाहते हैं मेगन मोल्टेन का लेख, 4 मार्च, 2020 द्वारा (वायर्ड)
2. वह एक प्रसिद्ध विज्ञानी था। फिर उसने कोविड-19 के लिए एक विवादास्पद इलाज की हिमायत की स्कॉट सयारे का लेख, 17 मई, 2020 (न्यूयॉर्क टाइम्स)
3. दर्जनों कोरोनोवायरस दवाओं का हो रहा है विकास - आगे क्या होगा? हेइडी लेडफोर्ड का लेख, 14 मई, 2020 (नेचर)
4. चिकित्सा और वैज्ञानिक साक्ष्य के मूल्यांकन के लिए स्वास्थ्य समाचार समीक्षा से टूलकिट (HealthNewsReview.org)
वैकल्पिक स्रोत
1. महामारी की गोली की खोज, by मैथ्यू हटन का लेख, 13 अप्रैल, 2020 (द न्यूयॉक)
2. 267 संभावित कोरोनावायरस इलाज के सबसे बड़े वादे की प्रतिकूलता, नाथन वर्डी का लेख, 8 अप्रैल, 2020 (फोर्ब्स)
3. ई भी, कहीं से भी कोविड-19 के लिए नई वैक्सीन, परीक्षण और उपचार करा सकता है, यह सुनिश्चित करने के लिए एकजुट हुए वैश्विक नेता (डब्ल्यूएचओे)
4. कोरोनावायरसः डिडिएर राउल्ट, आई‘इन्फेक्शियोलोग मार्सिलाइस डेरीएरे ला फोली प्लेनेटायर ऑॅउटोर डे ला‘हाइड्रोक्सीकलोरोक्वाइन स्टेफन फाउकार्ट और गाइल्स लोफ का लेख, 25 मार्च, 2020 (ले मोंडे)
5. कोविड-19 वैक्सीन आरएंडडी के लिए एक रणनीतिक दृष्टिकोण लॉरेंस कोरी और अन्य का लेख, 11 मई, 2020 (साइंस)
इस मॉड्यूल में आप सीखेंगेः
वर्तमान समय से सप्ताहों, महीनों और दो वर्षों में कहानी के कई महत्वपूर्ण आयामों पर विचार करने का प्रस्ताव किया जाएगा। इसमें आपातकाल के जारी रहने तक पत्रकारों को अपना ख्याल रखने के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी दी जाएगी।
वीडियो कक्षाएं
1. अनिश्चित भविष्य
वीडियो देखें प्रतिलेख
2. थॉमस फ्राइडेन के साथ साक्षात्कार
3. एनाली न्यूव्ट्स के साथ साक्षात्कार
4. लुइस फेलिप लोपेज-कैलवा के साथ साक्षात्कार
5. ब्रूस शापिरो के साथ साक्षात्कार
पाठ्य सामग्री
1. 30 शीर्ष विशेषज्ञों के अनुसार, कोविड-19 सभी चीजों को हमेशा के लिए बदल देगा मार्क सुलिवन का लेख, 24 अप्रैल, 2020 (फॉस्ट कंपनी)
2. कोरोनवायरस के बाद अमेरिका और नई भू-राजनीति, मुर्तजा हुसैन का लेख 12 अप्रैल, 2020 (द इंटरसेप्ट)
3. हमारी सोच को बदल रहा है कोरोनावायरस। किम स्टेनली रॉबिन्सन का लेख, 1 मई, 2020 (द न्यूयार्क)
4. कोविड-19 और मानव विकासः संकट का आकलन, स्वास्थ्य लाभ की परिकल्पना (संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम)
5. रिपोर्टिंग और कोविड-19: पत्राकारों के लिए सुझाव (कोलंबिया विश्वविद्यालय में द डार्ट सेंटर)
वैकल्पिक स्रोत
1. भविष्य एशियावासियों का है - न कि चीनियों काजेम्स ट्रब का लेख, 27 अप्रैल, 2020 (विदेश नीति)
2. कोविड-19 पर सोल्यूशन्स जर्नेलिज्म नेटवर्क का स्टोरी ट्रैक (द सोल्यूशन्स स्टोरी ट्रैकर)
यह मॉड्यूल में:
भारत में कोविड-19 के प्रसार, एक अरब से अधिक आबादी वाले देश की इससे लड़ने की तैयारी और महामारी की कवरेज से पत्रकारों द्वारा सीखे जाने वाले महत्वपूर्ण सबक पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसमें महामारी पर उपलब्ध आंकड़ों और शोध सामग्री का विश्लेषण कैसे किया जाए, पर भी जानकारी दी जाएगी।
वीडियो कक्षाएं
1. कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई
वीडियो देखें
2. रणदीप गुलेरिया के साथ साक्षात्कार
3. रुक्मिणी श्रीनिवासन के साथ साक्षात्कार
4. सुनीला गर्ग के साथ साक्षात्कार
सुझाए गए पाठ
1. भारत की राज्य दर राज्य कोविड से जंग - अतुल ठाकुर, 9 जनवरी, 2021 (टाइम्स ऑफ इंडिया) द्वारा
2. भारत दुनिया को कोरोनावायरस टीकों की आपूर्ति करेगा: क्या इससे इसके लोगों को लाभ होगा? गायत्री वैद्यनाथन, 2 सितंबर, 2020 (नेचर)
3. भारत में कोविड-19 के खिलाफ 300 मिलियन लोगों को टीका लगाने की योजना है। यह लगभग अमेरिका की आबादी के आकार जितना है - वेदिका सूद और नेक्टर गन (सीएनएन) द्वारा, 19 दिसंबर, 2020
4. वैक्सीन लगवाने की झिझक को प्रशिक्षण और जागरूकता अभियान चलाकर निपटा जा सकता है - दुर्गेश नंदन झा द्वारा, 8 जनवरी, 2021
5. हार्वर्ड में पत्रकारिता के लिए नाइमन फाउंडेशन द्वारा महामारी फ्लू की कवरेज
6. किसी रोग के प्रकोप या महामारी की रिपोर्ट कैसे की जाए - फेंग जुआनचांग और जिया हेपेंग और कैथरीन नाइटिंगेल द्वारा, 8 अक्तूबर, 2009 (SciDevNet)
वैकल्पिक स्रोत
1. जब तक हम जीत नहीं जाते: कोविड-19 महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई - डॉ. चंद्रकांत लहरिया, डॉ. गगनदीप कांग और डॉ. रणदीप गुलेरिया की एक पुस्तक
2. भारत में कोविड-19: रोकथाम से उपशमन करने तक - जॉर्ज एम. वर्गीज और रेबेकाजॉन, फरवरी और मार्च 2020 (इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च) द्वारा
पिछले 4 मॉड्यूल के लिए सुझाए गए पाठ
मॉड्यूल 1: कोरोनावायरस कैलेंडर: 2020 में कोविड महामारी का पूरे भारत में प्रचार कैसे हुआ - शुजा असार (द टाइम्स ऑफ इंडिया) द्वारा, 1 जनवरी, 2021
मॉड्यूल 2: कोविड-19 भारत में कहर ढा रहा था जब तक लगभग हर किसी ने मॉस्क पहनना नहीं शुरू कर दिया - एरिक बेलमैन (द वॉल स्ट्रीट जर्नल, 30 दिसंबर, 2020) द्वारा
मॉड्यूल 3: कोविड-19 ने निजी स्वास्थ्य देखभाल पर भारत की निर्भरता की उच्च लागत को उजागर किया - कमला थिगराजन (ब्रिटिश मेडिकल जर्नल, 10 सितंबर, 2020) द्वारा
मॉड्यूल 4: महामारी को तेजी से समाप्त करें - आस्था कांत, रिया गोलेचा और के. विश्वनाथ (द टाइम्स ऑफ इंडिया, 20 जनवरी, 2021) द्वारा